Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जनता दरबार में मंत्री सतपाल महाराज का एक्शन मोड कैंप कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं पर्यटन,लोक निर्माण,सिंचाई,पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजधानी देहरादून स्थित सुभाष रोड पर अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार के दौरान सड़क,पेयजल,सिंचाई,पर्यटन विकास,पंचायतों से जुड़े कार्यों,ग्रामीण निर्माण एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मंत्री सतपाल महाराज ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए,ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण या तकनीकी परीक्षण की आवश्यकता है,वहां अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर कार्यवाही करें और समाधान की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने मंत्री द्वारा सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की पहल को सराहा और इसे संवेदनशील एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था का उदाहरण बताया। मंत्री सतपाल महाराज ने दोहराया कि सरकार की मंशा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए,जिससे विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।

Check Also
Close