Tuesday 16/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुईविश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजामसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाशदिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांचदिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि
राज्य

सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती–डाॅ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की और भर्ती होगी। विभाग ने संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शीघ्र ही शासन स्तर से शीघ्र ही उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शत-प्रतिशत स्थाई फैकल्टी की नियुक्ति करना है,जिसके क्रम में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल काॅलेजों श्रीनगर,हल्द्वानी,देहरादून,अल्मोड़ा,हरिद्वार,रूद्रपुर तथा पिथौरागढ़ में कुल 27 संकायों के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त 365 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। विभाग द्वारा तैयार संकायवार रोस्टर में बैकलाॅक के रिक्त पदों को भी शामिल किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति के 115,अनुसूचित जनजाति 10,अन्य पिछड़ा वर्ग 67,आर्थिक रूप से कमजोर 37 तथा अनारक्षित के 136 पद शामिल है। उक्त भर्ती प्रस्ताव को विभाग द्वारा शासन को भेज दिया गया है। शीघ्र ही शासन स्तर से असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती हेतु अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जायेगा,इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। डाॅ.रावत ने बताया कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल काॅलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 567 पद स्वीकृत हैं,जिसके सापेक्ष कुल 202 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत है जबकि 365 पद रिक्त हैं। उक्त रिक्त पदों पर चयन बोर्ड द्वारा शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। डाॅ.रावत ने कहा कि नये असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से राजकीय मेडिकल काॅलेजों में संकाय सदस्यों की कमी दूर होगी तथा अध्ययनरत छात्रों को अनुभवी एवं योग्य फैकल्टी का लाभ मिलेगा। जिससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार होगा। प्रदेश के सात राजकीय मेडिकल काॅलेजों में विभिन्न संकायों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की शीघ्र ही भर्ती होगी। जिसमें एनाटाॅमी,बायोकैमिस्ट्री,ब्लड बैंक व फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त कुल 8 पदों पर भर्ती होगी। इसी प्रकार फिजियोलाॅजी में 13,पैथोलाॅजी 18,माइक्रोबायोलाॅजी व डमेटोलाॅजी 6-6,फार्माकोलाॅजी 12,कम्युनिटी मेडिसिन 21,जनरल मेडिसिन 49,टीबी एण्ड चेस्ट व ऑप्थलमोलाॅजी 5-5,साइकेट्री व डेंटिस्ट्री 3-3,पीडियाट्रिक्स 19,जनरल सर्जरी 44,ऑर्थोपेडिक्स व रेडियोडायग्नोसिस 17-17,ईएनटी,ईमरजेंसी मेडिसिन,फिजिकसल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन व वायरोलाॅजी 7-7,ऑब्स एंड गायनी 37,रेडियोथेरेपी 8,एनेस्थीसियोलाॅजी 20 तथा स्टेटिशियन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 2 पदों पर सीधी भर्ती होगी।

Check Also
Close