Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ

जय नगर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट, जयनगर नं.–04, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), उत्तराखंड में उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य महोत्सव का आयोजन पर्वतीय युवा शक्ति समिति (रजि.) के तत्वाधान में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष श्री भैरव नाथ टम्टा जी एवं श्री रंदीप सिंह पोखरिया जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन उपरांत प्रातः  11:30 बजे से विद्यालयी बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रारंभ हुईं, विभिन्न प्रस्तुतियों ने वहां पर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।इसके पश्चात दोपहर 01:30 बजे से बारोंमासा फिल्म प्रोडक्शन के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का निर्देशन एवं लोकगायन श्री बिशन सिंह हरियाला जी द्वारा किया गया।महोत्सव के मुख्य अतिथि
श्री अरविंद पांडे जी
(माननीय विधायक, गदरपुर एवं शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार)
कार्यक्रम की अध्यक्षता
श्री भैरव नाथ टम्टा जी
अति विशिष्ट अतिथि
श्री गुंजन सुखीजा जी
विशिष्ट अतिथि
श्री रंदीप पोखरिया जी (समाजसेवी )श्री रविन्द्र पाल सिंह जी (प्रबंधक, न्यू एरा पब्लिक स्कूल)विशेष आमंत्रित अतिथि एवं सहयोगी
श्री जगदीप सिंह विर्क जी (ग्राम प्रधान, जयनगर) उपस्थित रहे।
मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार शआशा नेगी
नवीन पाठक कल्पना सानी रावत
वहीं एंकर एवं हास्य कलाकार हिना नेगी जी ,श्री शिबू रावत जी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
उत्तरायणी महोत्सव का यह सफल आयोजन पर्वतीय युवा शक्ति समिति द्वारा अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह नेगी जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। समिति के महासचिव श्री धीरज कुमार जी एवं कोषाध्यक्ष श्री ठाकुर सिंह जी,चंदन सिंह देव जी ,श्री सुरेश जोशी जी, श्री पूरन सिंह मलवाल जी,श्री भुवन चंद्र पांडे जी,श्री करन मेहरा जी,श्री ईश्वर सिंह जी,श्री दीपक जोशी जी आयोजक समिति से श्री कुंदन सिंह भंडारी, श्री नरेश गुसाईं जी, श्री प्रवीण सिंह राणा जी ,श्री कुंदन मेहता जी एवं समस्त कार्यकारिणी व आयोजक समिति का सक्रिय योगदान रहा।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, कलाकारों, समिति सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Check Also
Close