Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

पुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांच

Iकाशीपुर- किसान स्व:सुखवंत सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने गंभीर रुख अपनाते हुए विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया है।
पुलिस महानिरीक्षक STF श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में गठित इस 5 सदस्यीय SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को शामिल किया गया है। SIT को प्रकरण से जुड़े सभी अभियोगों की गहन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना का दायित्व सौंपा गया है।
विवेचना की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकरण से जुड़े 03 उपनिरीक्षक, 01 सहायक उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षियों सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों और ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उनके तथ्यों की विस्तृत जांच की जाए और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close