Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कानून-व्यवस्था में कोई ढील नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े व स्पष्ट निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन पौड़ी में दिसम्बर माह (वर्ष-2025) की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जिले की संपूर्ण पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण,सार्वजनिक सुरक्षा,पुलिसिंग की गुणवत्ता और जनविश्वास को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान बीते माह जनपद में घटित अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें अपराध प्रवृत्ति,गिरफ्तारी की प्रगति,यातायात व्यवस्था,साइबर अपराध,महिला सुरक्षा,नशा उन्मूलन अभियान,बीट पुलिसिंग,लंबित जमानत एवं गैर-जमानती वारंटों की तामिली सहित प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर गंभीर चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता समीक्षा के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना,अपराधियों पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना पौड़ी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा,सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। चेकिंग,गश्त और सत्यापन अभियान होंगे और सशक्त
एसएसपी पौड़ी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चेकिंग,सघन गश्त एवं सत्यापन अभियानों को और अधिक मजबूत किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में दिन-रात्रि गश्त,संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई और अभियानों की नियमित मॉनिटरिंग के आदेश भी दिए गए। मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों पर संतोष मुख्यालय स्तर से संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए एसएसपी पौड़ी ने ऑपरेशन स्माइल,ईनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न अभियानों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इन अभियानों को और अधिक समन्वित,प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीसीटीबी को लेकर 7 दिवसीय विशेष अभियान,सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को आगामी 7 दिवस का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत बैंक,ज्वैलरी शॉप,प्रमुख दुकानों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं,उन्हें जागरूक कर कैमरे लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं और न्यायिक तामील पर सख्ती गंभीर प्रकृति के अपराधों की लंबित विवेचनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लंबित वारंट एवं समन की तामिली में तेजी लाने,वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसपी पौड़ी ने स्पष्ट किया कि जन-जागरूकता कार्यक्रम केवल औपचारिकता न बनें,बल्कि परिणामोन्मुखी और प्रभावी हों। आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें साइबर अपराध,महिला एवं बाल सुरक्षा,नशा उन्मूलन,यातायात नियमों एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित जानकारी सरल और व्यावहारिक भाषा में देने के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस कार्मिक सम्मानित दिसम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे ईमानदारी,निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जनपद में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएं। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा,सीएफओ राजेंद्र खाती,अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close