Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया कौशल


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्रारम्भिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विकासखण्ड द्वारीखाल के बीआरसी कीर्तिखाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बीआरपी मानवी कोटनाला,पवन कुमार,शिक्षक राकेश नेगी एवं राजीव रावत के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना,नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विज्ञान क्विज (माध्यमिक स्तर) में इंटर कालेज का चैलूसैंण ने प्रथम,राजकीय इंटर कॉलेज का देवीखेत ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज कैण्डुलठागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुल्यासु ने प्रथम,राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल ने द्वितीय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग विज्ञान क्विज में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरमोली प्रथम,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी द्वितीय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटली तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं,बल्कि जीवन को समझने और समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और प्रयोगधर्मिता को निरंतर प्रोत्साहित करें। क्विज प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का सफल संचालन शिक्षक राकेश नेगी,राजीव रावत,रश्मि रावत,महेन्द्र सिंह राणा,प्रीतम बिष्ट एवं नीरज पथिक द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में दीपक नेगी,मुकेश पटवाल,राजेश भारद्वाज,भारत नेगी,सुषमा सुमन,योगेश कुकरेती,संजय भट्ट,अनुज रावत,अर्जुन भण्डारी एवं नरेश चन्द्र रमोला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमित नेगी,रविन्द्र रावत,सुनिता नैथानी,राहुल सैनी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के अंत में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Check Also
Close