Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण जीवन को मिला नया आधार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण अंचलों में अब केवल मकानों का निर्माण नहीं हो रहा,बल्कि वर्षों से उपेक्षा और असुरक्षा में जीवन बिता रहे परिवारों के सपनों को ठोस आकार मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कच्ची छतों के नीचे सिमटी उम्मीदों को पक्की दीवारों का सहारा देकर गांव-गांव खुशहाली की नई कहानी लिख दी है। इस योजना ने उन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भरा है,जिनके लिए कभी पक्की छत केवल सपना हुआ करती थी। आज वही सपना साकार होकर सम्मानजनक जीवन का आधार बन चुका है। वर्ष 2016 से 2024 के बीच जनपद में 4594 पात्र परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की नहीं,बल्कि ग्रामीण जनजीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। वहीं आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में 12379 नए आवासों के लिए सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह सर्वे तीन चरणों में किया जाता है तथा इसकी वैधता पांच वर्षों तक रहती है,जिससे वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सके। वर्तमान में जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी और सीधी लाभ प्रणाली है। पात्र लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। इसके साथ ही 95 दिन की विकसित भारत-जी राम जी मजदूरी तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा किचन सामग्री और बर्तनों के लिए 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक कमरा,एक किचन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास मिल रहा है। योजना का प्रभाव केवल आवास तक सीमित नहीं रहा है। मकान निर्माण के दौरान स्थानीय राजमिस्त्रियों,मजदूरों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को रोजगार मिला है,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। पक्के घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण,महिलाओं की सुरक्षा और परिवारों के सामाजिक सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं,बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को जीवन की मजबूत नींव देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन के कारण जनपद प्रत्येक वर्ष अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर रहा है,जिससे आमजन का सरकार के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में 215,2017-18 में 184,2020-21 में 860,2021-22 में 147 आवासों का लक्ष्य पूर्ण किया गया। वर्ष 2022-23 में 2049 के सापेक्ष 2043 तथा 2023-24 में 1146 के सापेक्ष 1145 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के गांवों में विकास की मजबूत नींव रख दी है,जहां अब पक्की दीवारों के साथ-साथ लोगों के सपने भी मजबूती से खड़े हो रहे हैं।

Check Also
Close