Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भागीरथी कला संगम ने शाश्वत धाम लक्ष्मोली में चलाया व्यापक सफाई अभियान,देवस्थलों और मार्गों को बनाया स्वच्छ


श्रीनगर गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में भागीरथी कला संगम ने एक सराहनीय पहल करते हुए लक्ष्मोली स्थित शाश्वत धाम में व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्था की पूरी टीम शाश्वत धाम पहुंची,जहां परिसर में फैले कूड़े-कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया गया। सफाई अभियान केवल शाश्वत धाम तक सीमित नहीं रहा,बल्कि लक्ष्मोली के प्रधान सुरेश नेगी के साथ मिलकर गांव के कुलदेवी मंदिर तथा प्रमुख रास्तों की भी सफाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी संस्था की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर भागीरथी कला संगम से जुड़े नए सदस्य पी.सी.नौडियाल का संस्था के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पी.सी.नौडियाल ने कहा कि वे संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक और रचनात्मक कार्यों से प्रेरित होकर जुड़े हैं और उन्हें गर्व है कि वे अब इस जनहितकारी संगठन का हिस्सा बने हैं। शाश्वत धाम के सत्यानंद महाराज ने भागीरथी कला संगम के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं,बल्कि निरंतर चलने वाली जनचेतना है। उन्होंने अपनी शाश्वत स्कूल में भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया,ताकि बच्चों में कम उम्र से ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित हो सके। वहीं आश्रम के महाराज ने संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और सफाई अभियान में जुटे सदस्यों के लिए भोजन व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। यह कार्यक्रम संस्था के कोऑर्डिनेटर दीनबंधु चौहान एवं प्रनोद नौडियाल के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,भगवती प्रसाद पुरी, यमुना प्रसाद काला,रमेश चंद्र थपलियाल,पदमेंद्र रावत,मदन गड़ोई,धर्मेंद्र,हरी प्रसाद उनियाल,दिनेश उनियाल,किशोरी नौडियाल,पी.सी.नौडियाल,दीनबंधु चौहान,प्रनोद नौडियाल,राजेंद्र रावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भागीरथी कला संगम की यह पहल न केवल स्वच्छता का संदेश देती है,बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरित भी करती है।

Check Also
Close