Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रूद्रपुर में 14 फरवरी को होगा त्रिशूल चौक का शिलान्यास और विशाल शिव जागरण

  • महापौर विकास शर्मा और अमरनाथ सेवा मंडल ने तैयार की आयोजन की रूपरेखा

रुद्रपुर। नगर को एक नई पहचान और दिव्य स्वरूप देने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आगामी 14 फ़रवरी को नगर के प्रस्तावित ‘त्रिशूल चौक’ का भव्य शिलान्यास किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के तत्वाधान में एक विशाल शिव जागरण का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महापौर विकास शर्मा ने मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि त्रिशूल चौक का शिलान्यास शहर के विकास और सांस्कृतिक गौरव के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम रुद्रपुर को एक दिव्य स्वरूप देने की योजना पर कार्य कर रहा है, जिसकी विधिवत शुरुआत त्रिशूल चौक से होने जा रही है। महापौर ने बताया कि इसके पश्चात शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को भी इसी प्रकार धार्मिक प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिशूल की स्थापना के बाद शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य अनुभव प्राप्त होगा।

श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चड्डा ने जानकारी दी कि मंडल विगत कई वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव जागरण और कांवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। पूर्व में ये आयोजन गांधी पार्क और रामलीला मैदान में संपन्न होते थे, किंतु इस वर्ष त्रिशूल चौक के शिलान्यास के महत्व को देखते हुए आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। इस बार शिव जागरण और सेवा शिविर का आयोजन त्रिशूल चौक के समीप स्थित रिक्त भूखंड पर किया जाएगा। यहाँ कांवरियों के विश्राम, भोजन और चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

आयोजन की भव्यता पर चर्चा करते हुए बताया गया कि शिव जागरण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विख्यात कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। भजनों की रसधार के साथ-साथ भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती आकर्षक झांकियां इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी। महापौर ने आश्वासन दिया कि सेवा मंडल के इस पुनीत कार्य में प्रशासन और निगम की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।

बैठक के दौरान आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस बैठक में श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के संस्थापक सुनील ठुकराल, अध्यक्ष अजय चड्डा, महामंत्री मन्नू चुघ, सरपरस्त बॉबी अरोड़ा, सरपरस्त राजीव मिड्डा, उपाध्यक्ष राजन राठौड़, सुरेश छाबड़ा, निशान्त ढल्ला, अजय लूथरा सहित मंडल के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close