Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

महापौर ने अस्पताल पहुँचकर जाना घायल पार्षद सौरभ बेहड़ का हाल

  • मुख्यमंत्री से दूरभाष पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की कराई बात
  • सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

रूद्रपुर। वार्ड 39 के पार्षद एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए हमले को लेकर महापौर विकास शर्मा ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर ने तत्काल अस्पताल पहुँचकर घायल पार्षद का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

अस्पताल में मौजूद पूर्व मंत्री एवं विधायक तिलकराज बेहड़ से घटना की पूरी जानकारी लेने के पश्चात, महापौर विकास शर्मा ने मौके से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की। महापौर ने मुख्यमंत्री को घटना की गंभीरता और शहर की कानून व्यवस्था के प्रति अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की बात विधायक तिलकराज बेहड़ से भी कराई। मुख्यमंत्री ने इस कायराना हमले पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए आश्वस्त किया कि शासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा सौरभ बेहड़ हमारे नगर निगम बोर्ड के सम्मानित सदस्य हैं। एक जनप्रतिनिधि पर इस तरह का सुनियोजित और नकाबपोश हमला सीधे तौर पर लोकतंत्र और कानून व्यवस्था को चुनौती है। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। सार्वजनिक जीवन में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर ने अस्पताल में ही मौजूद सीओ प्रशांत कुमार को निर्देशित किया कि पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर हमलावरों की शिनाख्त की जाए और उन्हें अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन को मामले की गहनता से जाँच करने के निर्देश दिए जा चुके हैं और मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।

महापौर ने कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में बेहड़ परिवार के साथ खड़े हैं और सौरभ बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन नकाबपोश लोगों ने हमला किया है वह जल्द सलाखों के पीछे होंगे। महापौर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है। सीएम धामी ने भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जल्द ही पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करेगी। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर इस तरह का हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि अपराधी कानून के हाथ से बच नहीं पाएंगे।

Check Also
Close