Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बहुउद्देशीय शिविरों से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता–रमेश सिंह गड़िया


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत प्रशासन अब वास्तव में गांवों तक पहुंचता दिख रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड कोट की न्याय पंचायत पोखरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मसाणगांव में आयोजित बहुद्देशीय शिविर ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सीधे लाभ का भरोसेमंद मंच प्रदान किया। शिविर में कुल 82 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 49 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 220 पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यमंत्री/उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद रमेश सिंह गड़िया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान न्याय पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बहुद्देशीय शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से खेती-किसानी से जुड़े परिवारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के पास कृषकों के लिए अनेक योजनाएं उपलब्ध हैं,जिनका लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। शिविर की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है,जिसमें 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलते ही अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी शिकायतों पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर डामरीकरण एवं सुधारीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रखूण गांव सहित अन्य क्षेत्रों में झूलती विद्युत तारों की शिकायतों पर विद्युत विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। घेरबाड़ योजना के तहत जहां धरातल पर खेती हो रही है, ऐसे स्थलों को चिन्हित कर लाभ देने के निर्देश भी दिए गए। कोटसाड़ा ग्राम पंचायत भवन की रजिस्ट्री लंबित होने के प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई,पलोटा में सोलर स्ट्रीट लाइट,तथा झांझड में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सामाजिक सरोकार भी बने शिविर की पहचान शिविर के दौरान ग्राम कोट की ज्योति देवी के शिशु का अन्नप्राशन,कोटसाड़ा की मनीषा देवी की गोदभराई कर पोषण आहार वितरित किया गया। वहीं फलस्वाड़ी की मीनाक्षी भट्ट को महालक्ष्मी किट प्रदान कर सरकार की सामाजिक प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कठूड़ आराधना देवी,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं,ग्राम प्रधान कोटसाड़ा सुधीर बिष्ट,नोडल अधिकारी/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ.अल्का पांडे,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी,तहसीलदार दीवान सिंह राणा,खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह डुबरिया,अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल,जल निगम नवनीत कटारिया,सिंचाई विभाग के सचिन शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पोखरी का यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और प्रशासन की गांव-केंद्रित कार्यशैली का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया,जहां शिकायत,समाधान और सेवा तीनों एक ही मंच पर दिखाई दिए।

Check Also
Close