Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय के जूड़ोकाओं ने अखिल भारतीय जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के समापन पर विश्वविद्यालय के चार जूड़ोकाओं ने अपने-अपने भार वर्गों में अंतिम 16 में स्थान बनाते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता 2025-26 के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से कमलेश सैनी ने पुरुष 66 किलोग्राम भार वर्ग,अनिमेष चौहान ने 73 किलोग्राम भार वर्ग,अश्मित मुंगरा ने 81 किलोग्राम भार वर्ग तथा दीपिका गुप्ता ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। इस सफलता को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। जूडो कोच आदित्य गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय खेल बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ,जिससे उनकी तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। प्रतियोगिता में गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से कुल 6 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,जिन्होंने टीम भावना के साथ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इनमें से चार खिलाड़ियों का अखिल भारतीय स्तर पर चयन विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये सभी चार जूडो का आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में अंतिम चार में स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को पदक मिलेगा,जबकि अंतिम आठ में पहुंचने वाले खिलाड़ी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई करने का गौरव हासिल करेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, बल्कि प्रदेश में जूडो खेल के प्रति बढ़ते उत्साह और संभावनाओं को भी दर्शाती है।

Check Also
Close