Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक,गौरवशाली एवं प्रेरणादायी अवसर पर केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर द्वारा गोला मार्केट में एक भव्य अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बना,बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का सशक्त संदेश भी दे गया। यह गरिमामय कार्यक्रम उप-महानिरीक्षक सुभाष चन्द नेगी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण एवं जवानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। साथ ही,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों,युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा गोला मार्केट एसएसबी बैंड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण मधुर एवं ओजस्वी धुनों ने पूरे गोला मार्केट क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विशेष रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास की स्मृतियों को सजीव कर दिया। अनुशासन,समर्पण और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत समन्वय कार्यक्रम के हर क्षण में परिलक्षित हुआ। वंदे मातरम् आज भी देता है एकता और अखंडता का संदेश इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत केवल स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा नहीं रहा,बल्कि आज भी यह देशवासियों में एकता,अखंडता,आत्मगौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को निरंतर सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है,बल्कि राष्ट्रीय विरासत,संस्कृति और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ,जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना और अधिक प्रबल हुई। नागरिकों ने की सराहना कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों ने सशस्त्र सीमा बल के इस सराहनीय एवं प्रेरक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। निस्संदेह यह आयोजन श्रीनगर गढ़वाल के लिए एक स्मरणीय,गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण बन गया,जिसने वंदे मातरम् के संदेश को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।

Check Also
Close