Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यापक,प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय,सभी विकासखंडों,समस्त कार्यालयों,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदेय स्थलों पर मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं मतदाता सामूहिक रूप से शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक (मेरा भारत,मेरा मत) निर्धारित की गयी है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि मतदाता दिवस से पूर्व इसी थीम पर स्कूली बच्चों से भाषण,वाद-विवाद,निबंध,चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। साथ ही कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के अलावा विधानसभा स्तर पर न्यूनतम एक दिव्यांग,एक युवा,एक महिला एवं एक वरिष्ठ मतदाता को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार मतदाता बने नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत वर्ष 2003 की मतदाता सूची को जिला मुख्यालय,निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदेय स्थलों पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18-19 आयु वर्ग के वे छात्र-छात्राएं,जो अभी मतदाता बनने से वंचित हैं,उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु फॉर्म-6 के माध्यम से विशेष अभियान चलाएं। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग एवं संबंधित संस्थानों का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें,ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह,जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी,जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत,रेडक्रास के जिला सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close