Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

पुलिस महत्वपूर्ण विभाग हैचर्चित दरोगा की गोपनीय ACR बाहर कैसे आई?किसान आत्महत्या कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप, STF करेगी जांचकाशीपुर:किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में निलंबित किए गए आईटीआई थाना के पूर्व एसओ कुंदन सिंह रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद संवेदनशील और गंभीर है। सवाल यह नहीं कि रौतेला पर कार्रवाई क्यों हुई, बल्कि अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि उनकी बेहद गोपनीय वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) आखिर सोशल मीडिया तक कैसे पहुंची?

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर में तैनाती के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने एसआई कुंदन सिंह रौतेला की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए उनकी ACR में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की थी। इतना ही नहीं, करीब एक साल पहले ही उन्हें जिले से बाहर तैनात करने की संस्तुति भी की गई थी।अब यही ACR बाहर आ गई है, जिससे पुलिस विभाग की आंतरिक गोपनीयता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इसे अत्यंत गंभीर करार देते हुए साफ कहा कि ACR पूरी तरह गोपनीय दस्तावेज होती है, जिसका एक्सेस केवल अधिकृत अधिकारियों तक सीमित होता है। इसके बावजूद इसका सार्वजनिक होना, सिस्टम में बड़ी सेंध का संकेत है।

डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब एसटीएफ कुमाऊं यूनिट यह पता लगाएगी कि चर्चित दरोगा की गोपनीय ACR किस माध्यम से बाहर आई, किसने इसे लीक किया और इसके पीछे क्या मंशा थी।कुल मिलाकर, किसान आत्महत्या कांड से शुरू हुआ मामला अब पुलिस विभाग के भीतर गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा तक पहुंच गया है।

Check Also
Close