Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

चार दशक के बाद पहाड़ के अंतिम छोर से विकास की पहली पंक्ति बना टोला,विधायक विनोद कंडारी का ऐतिहासिक स्वागत


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की डागर पट्टी स्थित दूरस्थ टोला गांव के इतिहास में वह दिन स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया,जब लगभग 40 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार गांव तक मोटर सड़क पहुंची। जैसे ही सड़क गांव की दहलीज तक पहुंची,वर्षों से उपेक्षित रहे टोला गांव में उत्सव और भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-दमाऊ की गूंज,ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और आंखों में संतोष-यह दृश्य किसी विकास परियोजना का नहीं,बल्कि पीढ़ियों के संघर्ष की जीत का प्रतीक बन गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी का चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक कंडारी ने राड़ागाड़ा से टोला तक 5 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का औपचारिक लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण पर 1 करोड़ 66 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क केवल डामर और गिट्टी का रास्ता नहीं,बल्कि टोला गांव के लिए उम्मीद,सम्मान और भविष्य का मार्ग बनकर सामने आई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा मैं पहले मानता था कि यह डागर पट्टी का अंतिम गांव है,लेकिन सड़क जुड़ने के बाद आज यह मेरी डागर पट्टी का पहला गांव बन गया है। इस गांव और यहां के लोगों से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने टोला गांव तक सड़क पहुंचाने का वादा किया था और आज उस वादे को निभाते हुए वे स्वयं सड़क मार्ग से गांव पहुंचे हैं। जो वादा करता हूं,उसे निभाना मेरी राजनीति की पहचान है,यह कहते हुए उन्होंने ग्रामीणों के विश्वास के लिए आभार जताया। विधायक कंडारी ने वर्ष 2017 का एक मार्मिक प्रसंग भी साझा किया,जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला की समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि यही घटना उनके लिए इस सड़क के निर्माण का संघर्ष और संकल्प बन गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क का कार्य पूरा होना ग्रामीणों के धैर्य और सहयोग का प्रतिफल है। सड़क लोकार्पण के अवसर पर गांव में रिवर्स पलायन का अनूठा दृश्य देखने को मिला। दिल्ली,चंडीगढ़,देहरादून,रुद्रप्रयाग सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने पैतृक गांव टोला पहुंचे,जिससे गांव में नई ऊर्जा,अपनापन और उम्मीद का संचार हुआ। विधायक कंडारी ने भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए सड़क को जाखी-घनसाली और बडियारगढ़ से जोड़ने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने और भूमि उपलब्ध होने पर खेल मैदान निर्माण की घोषणा भी की। टोला,ग्वाड और राड़ागाड़ा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र बर्तवाल ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पहुंचने से क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और रिवर्स पलायन को मजबूती मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र पाल चौहान ने कहा कि जो कार्य बड़े-बड़े मंत्री नहीं कर सके,वह विधायक विनोद कंडारी ने कर दिखाया है,जिससे ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले ग्रामीणों को विधायक के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेंद्र बर्तवाल ने किया। इस अवसर पर प्रधान शोभा देवी,उपप्रधान राजेश्वरी देवी,आलम सिंह बर्तवाल,विजयपाल बर्तवाल,गुलाब सिंह बर्तवाल,विजय सिंह,कर्ण सिंह,सुरजन सिंह,मंगल सिंह,अनुसूया प्रसाद,कृपाल सिंह,विक्रम नेगी,रमेश सिंह,सुशीला देवी,बुद्धा देवी,पिंकी देवी,काजल देवी,मकानी देवी,पूजा देवी,भवानी देवी,आलम जयाड़ा,सुरेश नेगी,शिव सिंह,विकास मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे। टोला गांव तक सड़क का पहुंचना केवल एक निर्माण कार्य नहीं,बल्कि पहाड़ में विकास,सम्मान और जीवन की नई शुरुआत का सशक्त संदेश बन गया है।

Check Also
Close