Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक समीक्षा बैठक में वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में न्याय को आमजन तक सुलभ बनाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्राविधिक स्वयंसेवकों एवं अधिकार मित्रों की सहभागिता रही,जहां जनवरी 2026 के प्लान ऑफ एक्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों,विधिक शिविरों और लोक अदालतों की रूपरेखा तैयार की गई तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं समाज के अंतिम छोर तक पहुंचें। सचिव नाजिश कलीम ने उपस्थित स्वयंसेवकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत,स्थायी लोक अदालत,मध्यस्थता तथा विधिक जागरूकता अभियानों से जोड़ें। उन्होंने विशेष रूप से वंचित,कमजोर,असहाय एवं हाशिये पर खड़े वर्गों तक विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति न्याय से वंचित रह जाते हैं, इसलिए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों,सरकारी सहायता योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे सेतु की भूमिका निभाते हुए न्याय व्यवस्था और आमजन के बीच दूरी को कम करें। बैठक के दौरान विधिक सहायता प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने,मामलों के समयबद्ध निस्तारण तथा लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता कमल प्रसाद बमराड़ा,उप विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता महेश बलूनी,सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता विनोद कुमार,पैनल अधिवक्ता कुसुम नेगी,स्थायी लोक अदालत के सदस्य अतुल पोखरियाल सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकार मित्र एवं प्राविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य स्पष्ट था-न्याय को केवल अदालतों तक सीमित न रखते हुए,उसे हर जरूरतमंद व्यक्ति की दहलीज तक पहुंचाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल जनपद में विधिक जागरूकता और सामाजिक न्याय को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Check Also
Close