Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

रूद्रपुर को मिलेगी नये मिनी बाईपास की बड़ी सौगात

  • उद्यान विभाग से आदर्श कालोनी तक दशकों से बंद पड़े मार्ग को खोलने की कवायद शुरू
  • महापौर ने राजस्व और निगम की टीम के साथ किया सर्वे
  • मिनी बाईपास मार्ग बनने से जाम से मिलेगी राहतः विकास शर्मा

रुद्रपुर। नगर के नियोजित विकास और यातायात की सुगम व्यवस्था को लेकर महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से निकट भविष्य में शहरवासियों को एक नए ‘मिनी बाईपास’ मार्ग की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस योजना के धरातल पर उतरने से न केवल शहर की एक बड़ी आबादी का आवागमन सुगम होगा, बल्कि वर्षों पुरानी वह समस्या भी हल होगी जो फाइलों में दबी हुई थी। दरअसल, नैनीताल हाईवे से उद्यान विभाग होते हुए आदर्श कॉलोनी घास मंडी तक जो मार्ग दशकों से बंद पड़ा था, उसे अब जनहित में खोलने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है।

इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए महापौर विकास शर्मा ने राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर इस बंद पड़े मार्ग का गहन स्थलीय निरीक्षण किया और सर्वे की बारीकियों को समझा। महापौर ने इस दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और तहसील प्रशासन को सख्त लहजे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि इस मार्ग को खोलने की प्रक्रिया में आ रही सभी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। ज्ञात हो कि नैनीताल हाईवे पीएसी के पास से उद्यान विभाग होते हुए आदर्श कॉलोनी घास मंडी तक जाने वाला यह मार्ग दशकों पहले आवागमन का मुख्य जरिया हुआ करता था, लेकिन समय के साथ यह मार्ग अवरुद्ध हो गया और वर्तमान में केवल सरकारी दस्तावेजों और फाइलों तक ही सीमित रह गया था।

शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का निरंतर बढ़ता दबाव और डीडी चौक पर लगने वाले भीषण जाम के मद्देनजर इस मार्ग को पुनः खोलने की मांग पूर्व में कई बार उठाई जा चुकी थी। इस गंभीर जनसमस्या पर महापौर विकास शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तहसीलदार दिनेश कुटौला, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के पुराने दस्तावेजों और मानचित्रों का मौके पर मिलान किया गया ताकि मार्ग की भूमि की सटीक स्थिति स्पष्ट हो सके। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस मार्ग को खोलने की वैधानिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नैनीताल हाईवे से आदर्श कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, भूरारानी, सिंह कॉलोनी, मलिक कॉलोनी और शांति विहार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह मार्ग आतंकवाद के दौर से ही सुरक्षा कारणों या अन्य परिस्थितियों के चलते बंद पड़ा था। उन्होंने कहा कि कागजों में यह मार्ग आज भी सार्वजनिक मार्ग के रूप में दर्ज है और इसके खुलने से शहर की एक बहुत बड़ी आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों के निवासियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए डीडी चौक का चक्कर काटकर जाना पड़ता है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि डीडी चौक पर वाहनों का भारी दबाव होने के कारण जनता को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इस बंद पड़े मार्ग के खुलने से हजारों की आबादी को एक बेहतरीन मिनी बाईपास का विकल्प मिल जाएगा, जिससे डीडी चौक पर यातायात का भार कम होगा और शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

महापौर विकास शर्मा ने आगे कहा कि इस मार्ग का सर्वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस विजन का हिस्सा है जिसके तहत रुद्रपुर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रुद्रपुर वासियों को जल्द ही इस मिनी बाईपास मार्ग की नई सौगात समर्पित की जाएगी। इस योजना के पूर्ण होने पर पीएसी कैंपस के सामने अटरिया मोड़ पर एक नया आकर्षक चौक भी विकसित हो जाएगा। यह मार्ग आदर्श कॉलोनी से उद्यान विभाग के भीतर से होते हुए सीधे हाईवे को जोड़ेगा और आगे चलकर यह रास्ता जगतपुरा रोड से भी मिल जाएगा। इसकी उपयोगिता यहीं समाप्त नहीं होती, बल्कि यह मार्ग आगे सिडकुल, फुलसुंगा और दक्ष चौक होते हुए बिगवाड़ा में पुनः किच्छा मार्ग हाईवे से जुड़ जाएगा। इस प्रकार यह मार्ग शहर के दो प्रमुख नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन के रूप में कार्य करेगा।

महापौर ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में नगर निगम विकास की कई बड़ी और दूरगामी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर सक्रिय है। बंद पड़े मार्गों को खोलने के साथ-साथ नगर निगम उन बस्तियों में भी अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है जहां अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो चुके हैं और आपातकालीन वाहनों या सामान्य आवाजाही में बाधा आती है। नगर निगम का संकल्प है कि चाहे शहर के मुख्य मार्ग हों या बस्तियों की गलियां, वहां आवागमन पूरी तरह बाधारहित होना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि जनहित के इन कार्यों में यदि कोई भी अतिक्रमण या अवैध निर्माण बाधक पाया गया, तो उस पर प्रशासन द्वारा अत्यंत सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सर्वे के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला ने तकनीकी पक्ष रखते हुए बताया कि उद्यान विभाग से आदर्श कॉलोनी को जोड़ने वाला यह मार्ग वास्तव में दशकों से बंद है और राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि खसरा नंबर 77 के अंतर्गत आती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहाँ जल निकासी के लिए एक नाला बना हुआ है। यदि इस नाले के साथ व्यवस्थित सड़क का निर्माण कर दिया जाए, तो यह क्षेत्र के आवागमन के लिए एक बहुत बड़ा और सुगम माध्यम साबित हो सकता है।

Check Also
Close