Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

वसंत पंचमी पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान-महापौर आरती भण्डारी को बच्छणस्यूं मण्डाण एवं हिमालय सांस्कृतिक समिति ने किया सम्मानित


श्रीनगर गढ़वाल। बसंत पंचमी के पावन पर्व की मधुर बेला में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में नारी शक्ति,लोकसंस्कृति और सामाजिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर बच्छणस्यूं मण्डाण एवं हिमालय सांस्कृतिक समिति द्वारा श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल एक व्यक्तित्व का अभिनंदन था,बल्कि पहाड़ की बेटियों के संघर्ष,संकल्प और सफलता का उत्सव भी बन गया। कार्यक्रम में बच्छणस्यूं मण्डाण ग्रुप के अध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि महापौर आरती भण्डारी जनपद रुद्रप्रयाग की बेटी हैं,जिनका जन्म अगस्त्यमुनि महाराज की पुण्य भूमि पर हुआ और जिनका ससुराल चकवाली श्रीनगर में है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम,कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना के बल पर आरती भण्डारी ने यह मुकाम हासिल किया है और आज वे उत्तराखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। सम्मान समारोह में मण्डाण ग्रुप के वरिष्ठ संरक्षक जसपाल सिंह गुसाई ने सम्मान प्रशस्ति पत्र का वाचन करते हुए कहा कि बच्छणस्यूं क्षेत्रवासी इस सम्मान के माध्यम से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में आकर आरती भण्डारी ने जिस निष्ठा,संवेदनशीलता और स्नेहिल व्यवहार के साथ जनसेवा को अपनाया है,वही उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। श्रीनगर की प्रथम महिला महापौर बनने का गौरव उनके निरंतर सेवा भाव और जनविश्वास का परिणाम है। ग्रुप के संरक्षक डॉ.प्रकाश चमोली ने महापौर आरती भण्डारी को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें आदर्श नारी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि खिर्सू विकासखंड प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के रूप में और अब महापौर के दायित्व का निर्वहन करते हुए आरती भण्डारी ने सदैव ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। श्रीनगर के विकास में उनका योगदान लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी आरती भण्डारी जैसी कर्मठ महिलाओं के कारण ही संभव हो पा रही है। इस अवसर पर श्रीनगर के प्रमुख समाजसेवी एवं सनातनी चिंतक लखपत सिंह भण्डारी ने बच्छणस्यूं मण्डाण ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनुष्ठानिक एवं धार्मिक परंपराओं को रंगमंच के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारी लोकसंस्कृति,परंपराओं और लोकगाथाओं के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। सम्मान प्राप्त करने पर महापौर आरती भण्डारी ने बच्छणस्यूं मण्डाण ग्रुप एवं हिमालय सांस्कृतिक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसंस्कृति और अनुष्ठानिक परंपराएँ हमारी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी मूल सांस्कृतिक धारा से जुड़ें,अपनी पर्व-परंपराओं और रीति-रिवाजों का संरक्षण करें और नई पीढ़ी को इससे जोड़ें। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए मण्डाण ग्रुप द्वारा धरातल पर किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर श्रीनगर के पार्षदगण,सामाजिक कार्यकर्ता,सांस्कृतिक प्रेमी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन नारी सम्मान,लोकसंस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देकर उपस्थित जनसमुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

Check Also
Close