Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पौड़ी पुलिस ने ली लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की शपथ


श्रीनगर गढ़वाल। लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार,पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी तुषार बोरा द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। वहीं पुलिस लाइन पौड़ी में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस बल को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहेंगे,निष्पक्ष,स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे तथा आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अतिरिक्त,जनपद के समस्त थाना,चौकी एवं अग्निशमन केन्द्रों में भी संबंधित प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती,मतदाता जागरूकता के प्रसार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के संरक्षण को लेकर पुलिस बल ने अपने दायित्वों को पुनः स्मरण किया। श्रीनगर कोतवाली परिसर में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा,मतदाता अधिकारों के सम्मान तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान से ही नहीं,बल्कि मतदाता को निर्भीक,जागरूक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने से संभव है,जिसमें पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Check Also
Close