Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

जेसीज में एनसीसी की ए-सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के परिसर में 78 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. हल्द्वानी के तत्वावधान में दो दिवसीय ए-सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 15 विद्यालयों के 453 कैडेट्स ने भाग लिया, जिसमें मैप रीडिंग, स्पेशल सब्जेक्ट, फायरिंग एवं थ्योरी जैसे विषय शामिल थे।

यह परीक्षा कर्नल पुनीत लेहल, कमांडिंग ऑफिसर, 78 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. हल्द्वानी के निरीक्षण में आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं निदेशक सुधांशु पंत ने कर्नल लेहल तथा अन्य पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की तथा सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने कर्नल लेहल सहित समस्त एन.सी.सी. पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. विद्यार्थियों के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, कर्तव्यपरायणता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। कर्नल लेहल ने कैडेट्स के द्वारा की गई तैयारी एवं प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर सभी संबद्ध विद्यालयों के एन.सी.सी. ऑफिसर्स (ए.एन.ओ.) भी उपस्थित थे। परीक्षा के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए उन्होंने जेसीज के विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close