Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

स्लग सितारगंज करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

सितारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी निवासी एजाज अहमद, पुत्र बने बक्श, की करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समस्त पंडरी निवासी मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में एजाज अहमद को तत्काल सितारगंज अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में मौजूद डॉ. रविंद्र ने बताया कि एजाज अहमद को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 34 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटना की खबर सुनते ही भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए और रिपोर्ट कराने की मांग करते नजर आए
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Check Also
Close