Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपने कार्यालय पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय,आवास विकास किच्छा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार मेजर श्री लाल सिंह कोरंगा जी,अध्यक्ष – भूतपूर्व सैनिक संगठन के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने पूर्व सूबेदार मेजर श्री लाल सिंह कोरंगा जी का बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। तथा उमेश चंद तिवारी ,केशव गहलोत, लक्ष्मण कश्यप, भास्कर पांडे, वेद सिमरन, नरेश जोशी, गणेश दत्त जोशी, कल्याण सिंह, महेन्द्र जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, परशुराम दुम्का, देवेंद्र सिंह कोरंगा, लाल सिंह कोरंगा, कल्याण सिंह कोरंगा, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह जोशी, जमान सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र उपाध्याय, बी.एस. कोरंगा, आर.डी. भट्ट, एन.एस. भण्डारी, पी.सी. चौधरी, जैकॉप सिंह नेगी, कमलेश जोशी, गोमेश सिंह, रूप सिंह, भैरव दत्त भट्ट, अमित कुमार, शिव राज सिंह, हरवांश सिंह, गुरमीत सिंह, चन्दन कोरंगा, विक्रम सिंह, दानचंद सिंह कोरंगा समेत कुल 45 भूतपूर्व सैनिकों विधायक बेहड़ ने को माला पहनाकर व शाल ओढाकर सम्मानित किया |
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री तिलक राज बेहड़ जी ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे भूतपूर्व सैनिक देश की शान और गौरव हैं।इन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय राष्ट्र की रक्षा में समर्पित किया है।ऐसे वीर सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।देश की आज़ादी और संविधान की गरिमा इन्हीं के बलिदान और त्याग से सुरक्षित है।”गणतंत्र दिवस हमें संविधान, एकता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह को मिष्ठान वितरण किया गया।
इस दौरान निवर्तमान पालिकाअध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, गुरदास कालड़ा,दानिश मलिक ओमप्रकाश दुआ, विनोद कोरंगा , बिशन सिंह कोरंगा, प्रेम आर्य जीवन जोशी, राजेंद्र शर्मा,दलीप सिंह बिष्ट,गुरचरण सिंह,हरभजन सिंह, नजाकत खान लियाकत अली, शाहनवाज शान,सुनीताकश्यप,कलावती, सुधा जोशी,प्रेमा भट,सोनी,रेखा समेत सैकड़ो कि संख्या में लोग उपस्थित रहे है।

Check Also
Close