Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

सामाजिक न्याय के लिए वरदान बना यूसीसी कानूनः विकास शर्मा

  • यूसीसी दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का लोगों ने उठाया लाभ

रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू होने का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘यूसीसी दिवस’ गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गांधी पार्क में एक विशाल कार्यशाला एवं जन-सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महापौर विकास शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान महापौर के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सरकार की इस क्रांतिकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड देश का वह पहला राज्य है जिसने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता को धरातल पर उतारकर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि यह कानून सामाजिक समानता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यूसीसी कानून अपनी स्थापना के उद्देश्यों पर पूरी तरह खरा उतर रहा है और इसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने हैं।

महापौर ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए यह कानून मील का पत्थर साबित हुआ है। पहले विवाह और तलाक के नियमों में स्पष्टता और सख्ती न होने के कारण कई विसंगतियां थीं, लेकिन अब विचारधारा बदली है। विशेष रूप से मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक जैसी प्रथा महिलाओं के लिए एक अभिशाप थी, जो उनके शोषण का जरिया बनी हुई थी। यूसीसी ने इस शोषण को जड़ से समाप्त कर दिया है। अब कोई भी अपनी मर्जी से बहुविवाह नहीं कर सकता और न ही मनमाने ढंग से तीन तलाक दे सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के स्वरूप को बचाने और महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। लिव-इन रिलेशनशिप और पहचान छिपाकर विवाह करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधानों से समाज में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि कानून के तहत 2010 के बाद हुए सभी विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य है और आज शिविर में इसकी निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए भावुक स्वर में कहा कि धामी सरकार विशेष रूप से अल्पसंख्यक बहनों के लिए एक फरिश्ते के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून ने उन हजारों बहनों को नई जिंदगी और राहत दी है जो अब तक अपने अधिकारों से वंचित थीं। फरजाना बेगम ने जोर देकर कहा कि जिस भी राज्य में यूसीसी जैसा कानून होगा, वहां की बहनें स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। यह गौरव की बात है कि उत्तराखंड की महिलाओं को अब उनके वास्तविक अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश की सुरक्षा और खुशहाली का रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसे नेतृत्व में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कार्यशाला में कहा कि आज प्रथम यूसीसी दिवस मनाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समानता का एक सुदृढ़ स्तंभ है। एक वर्ष पूर्व जब इसे लागू किया गया था, तब मुख्य लक्ष्य यह था कि राज्य के हर नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म या वर्ग का हो, एक समान सुरक्षा और विधिक अधिकार प्राप्त हों। डीएम ने बताया कि यह कानून समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर रहा है और महिलाओं को सशक्त बना रहा है। आज के शिविर में यूसीसी के साथ-साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल इसीलिए लगाए गए हैं ताकि जनता को एक ही छत के नीचे शासन की सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम और प्रशासन के इस साझा प्रयास से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। शिविर में न केवल यूसीसी के तहत पंजीकरण किए गए, बल्कि मौके पर ही विभिन्न प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया है। यह अभियान केवल आज तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि हर पात्र व्यक्ति यूसीसी के प्रावधानों को समझ सके और उनका लाभ ले सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय IAS नितिन भदौरिया जी, एडीएम पंकज उपाध्याय जी, नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे जी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल जी, अल्पसंख्यक आयोग दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम , कीरतपुर ग्राम प्रधान आशीष यादव, ग्राम प्रधान मंदीप वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीडीओ दिवेश शाशनी, पार्षद चिराग कालरा,गिरीश पाल, शुभम दास, भाजपा युवा नेता केके त्रिपाठी, चेतन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, अभिषेक तिवारी आकाश रस्तोगी,अरुण दीक्षित देवभूमि व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राहुल सरीन,व्यापार मंडल महामंत्री सन्नी खुराना, आकाश रस्तोगी , भाजपा नेता श्री मोहन तिवारी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।।

Check Also
Close