Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के UGC के खिलाफ मुखर तेवर।नए समानता नियमों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, जनरल कैटेगरी छात्रों के नुकसान की आशंका जताई।

देहरादून: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने UGC के नए समानता नियमों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, जनरल कैटेगरी छात्रों के नुकसान की आशंका जताई।

देहरादून, 29 जनवरी 2026: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा हाल ही में अधिसूचित “प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026” के प्रति तीव्र विरोध जताया है। पार्टी का आरोप है कि इन नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रों तक सीमित कर दी गई है, जिससे जनरल कैटेगरी के छात्रों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वॉल के नेतृत्व में आज जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि नियमों में संशोधन कर सभी वर्गों के छात्रों के लिए समान सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा यह उच्च शिक्षा में नई असमानता और भेदभाव को जन्म दे सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वॉल ने कहा, “UGC के नए नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा केवल SC, ST और OBC तक सीमित है, जबकि जनरल कैटेगरी के छात्रों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव या फर्जी शिकायतों से सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। इससे जनरल छात्रों को कैंपस पर डर का माहौल बनेगा, उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और वे स्वतंत्र रूप से अपनी राय रखने से हिचकिचाएंगे। हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि इन नियमों को तत्काल संशोधित किया जाए ताकि सभी छात्रों को समान न्याय मिले।”
देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने बयान देते हुए कहा, “ये नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं। पहले से ही प्रतिस्पर्धा, सीटों की कमी और उच्च फीस के कारण जनरल छात्र संघर्ष कर रहे हैं, अब ये नियम उन्हें और कमजोर स्थिति में डाल देंगे। पार्टी राज्य स्तर पर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है और जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करेगी। सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।”
प्रदेश अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ योगेश ईस्ट वॉल जी ने कहा, “UGC के ये नियम उच्च शिक्षा में समानता के नाम पर असमानता पैदा कर रहे हैं। जनरल कैटेगरी के छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, जबकि पर्यावरण शिक्षा और समग्र विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। हम पर्यावरण संरक्षण को शिक्षा से जोड़ते हुए देखते हैं, लेकिन ऐसे नियम सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि नियमों में सभी वर्गों के लिए संतुलित प्रावधान जोड़े जाएं।”
पार्टी सूत्रों के अनुसार, UGC के इन नियमों में इक्विटी कमिटी में SC, ST, OBC, महिलाओं और दिव्यांगों का प्रतिनिधित्व अनिवार्य है, लेकिन जनरल कैटेगरी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। साथ ही, फर्जी शिकायतों पर दंड का प्रावधान हटा दिया गया है, जिससे दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द संशोधन नहीं किया तो उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
जिला अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर इसे संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की ओर से सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश अध्यक्ष ,नवीन पतं महानगर अध्यक्ष, भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ योगेश ईष्टवाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ सोभित भद्री शशी रावत महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रजनी कुकरेती मंडल अध्यक्ष, शांति चौहान प्रचार सचिव ,हेमा कोटनाला आदि लोग शामिल थे।

Check Also
Close