Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

सवर्ण एकता मंच की बैठक में यूजीसी 2026 का जोरदार विरोधशिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप, एकजुट संघर्ष का आह्वानसवर्ण एकता मंच जनपद उधम सिंह नगर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गल्ला मंडी मैं किया गया। बैठक का मुख्य विषय यूजीसी 2026 के नियम का विरोध रहा। बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी 2026 को शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता गजानंद शर्मा ने की। मुकेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि यूजीसी 2026 के प्रावधान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे और विशेष रूप से ग्रामीण व सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि यह नीति शिक्षा को बाज़ारवाद की ओर ले जाने वाली है।वशिष्ठ शिक्षा विद डा राहुल भारद्वाज ने कहा कि यूजीसी 2026 के अंतर्गत प्रस्तावित बदलाव शिक्षकों की स्वायत्तता को समाप्त करेंगे और शिक्षा संस्थानों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा। इससे न तो शिक्षक सुरक्षित रहेंगे और न ही छात्र।पदम शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीतियों में जनहित की बजाय कॉर्पोरेट हित अधिक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूजीसी 2026 को तुरंत वापस लिया जाए और सभी हितधारकों से संवाद किया जाए।देव मेनन ने कहा कि यूजीसी 2026 सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। इससे वंचित और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर और सीमित हो जाएंगे।सतवीर जी ने बैठक में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य रोजगार के साथ-साथ सामाजिक चेतना का विकास करना है, लेकिन यूजीसी 2026 इस मूल भावना के विरुद्ध है।देवेंद्र चतुर्वेदी जी ने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा नीतियां बनाते समय ज़मीनी हकीकत और शिक्षकों-छात्रों की समस्याओं को समझा जाए।रजत शर्मा जी एवं संजीव शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यूजीसी 2026 के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सामान्य एकता मंच यूजीसी 2026 के विरोध में जिले से लेकर राज्य स्तर तक आवाज उठाएगा और आम जनता को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश वशिष्ठ,गजानंद शर्मा, पदम शर्मा, संजीव शर्मा, सतवीर सिंह, देव मेनन ,नरेंद्र बंसल , आशुतोष अग्रवाल , कमल सक्सेना ,रजत दीक्षित , लोकेंद्र चतुर्वेदी, धीरू त्रिपाठी, लक्ष्मी दत्त पालीवाल,आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन डॉ राहुल भारद्वाज ने किया।बैठक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

Check Also
Close