Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

गदरपुर में ऊर्जा निगम का सघन चेकिंग अभियान, विजिलेंस की छापेमारी से विद्युत चोरों में मचा हड़कंप

विद्युत विभाग भी है संदेह के घेरे में

गदरपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को गदरपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अभियान गदरपुर से शुरू होकर पुनियानी गली, गुलरभोज रोड,सनातन धर्म मंदिर और शिव मंदिर क्षेत्र तक चला। सघन चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के तीन दर्जन से अधिक मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विजिलेंस टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम की आहट मिलते ही कई लोग छतों पर चढ़कर अवैध रूप से डाली गई केबल हटाते नजर आए। घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच में भारी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान अवैध तार और संदिग्ध मीटर जब्त कर सील किए गए।
अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में उपखंड अधिकारी प्रकाश शाह, फरमान जैदी, सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्य, पुनीत कुमार, अवर अभियंता कृतिका तिवारी, मेहताब अली, अफसान सैफी, सुभाष आर्य,पुलिस इंस्पेक्टर मारुत साह,उप निरीक्षक संजीव त्यागी,लाइनमैन मनीष व नंदकिशोर सहित सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
हालांकि,इस दौरान व्यापार मंडल का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर नजर नहीं आया, जिससे व्यापारियों में रोष देखने को मिला। व्यापारियों का कहना है कि उनकी जानकारी के बिना की गई इस कार्रवाई से असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
वही विद्युत विभाग की नाक के नीचे कई कॉलोनी और घरों में एक हजार से 2000 वॉट तक के हीटर कुंडी डालकर और बिना मीटर के चल रहे हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं ।

Check Also
Close