Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)के तहत 28 परिवारों को मिला अपना पक्का घरप्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा व पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने बांटे स्वीकृति प्रमाण पत्र

गदरपुर । नगर पालिका कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आयोजित विशेष समारोह में 28 पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि हर परिवार का सपना,स्वयं का पक्का मकान होता है और प्रधानमंत्री आवास योजना उस सपने को साकार करने का माध्यम बन रही है। वहीं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में स्थायित्व और सम्मान ला रही है। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर,प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा,अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल,सभासद सचिन गुप्ता,परमजीत सिंह,रमन छाबड़ा,मुकेश चावला,सभासद प्रतिनिधि इदरीश पाशा,
मोमिन,सलीम बाबा,नाजिर,
बृजेश कुमार एवं समस्त पालिका कर्मी भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close