Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

हल्द्वानी | मल्ली बमौरी में कुत्तों की दहशत, निगम की कार्रवाई बेअसर—फिर हुआ हमला, तीन घायलनैनीताल रोड से सटे वार्ड नंबर 48 मल्ली बमौरी में आवारा कुत्तों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को नगर निगम की टीम पशु चिकित्सक के साथ एक खूंखार कुत्ते को पकड़ने पहुंची। संदेह के आधार पर एक कुत्ते को पकड़ भी लिया गया, जिससे कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जगी। लेकिन यह सुकून पलभर का साबित हुआ।कुत्ते को पकड़े जाने के कुछ ही समय बाद उसके साथी एक अन्य आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला, एक बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है, लोग घरों से निकलने में भी सहमे हुए हैं।वार्ड नंबर 48 मल्ली बमौरी और वार्ड नंबर 5 पालीशीट क्षेत्र में 25 से 28 जनवरी के बीच करीब 20 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आतंक मल्ली बमौरी में देखने को मिल रहा है, जहां कई पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल तक भर्ती कराना पड़ा है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर बुधवार को निगम की टीम दो बार कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन तब कुत्ता मौके से गायब मिला। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे से 11:30 बजे तक वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र और निगम कर्मचारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध कुत्ते को जाल में फंसाकर पकड़ा गया और पांच अन्य कुत्तों को वैक्सीन भी लगाई गई।लेकिन कार्रवाई के बावजूद हालात नहीं सुधरे। पकड़े गए कुत्ते के बाद दूसरे आवारा कुत्ते ने गोविंद बल्लभ तिवारी, गीता पुनेठा और दुकान की ओर जा रहे एक बच्चे को काट लिया। इससे यह साफ हो गया कि मल्ली बमौरी में कुत्तों का आतंक अभी भी कायम है।स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। उनका कहना है कि क्षेत्र बड़ा होने के कारण केवल प्रतीकात्मक कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि कुत्तों के विरुद्ध व्यापक और लंबे अभियान की सख्त जरूरत है। पीड़ित लोग वार्ड के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं, जिससे संकट की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।इलाके के लोग अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब इस भयावह स्थिति से निजात मिलेगी और कब प्रशासन की कार्रवाई जमीन पर असर दिखाएगी।

Check Also
Close