Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

विद्यालयों में पहुंची कानून की पाठशाला-पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन,साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कानून की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीनगर एवं थलीसैंण क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी,सामाजिक उत्तरदायित्व और सुरक्षित व्यवहार के प्रति सचेत करना रहा। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल श्रीनगर में छात्र-छात्राओं को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण और जीवनोपयोगी जानकारियां दी गई। वहीं, इसी क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कानून केवल दंड का माध्यम नहीं,बल्कि समाज को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने का आधार है। विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने,अनुशासन में रहने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह कानून की पाठशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर क्राइम,धोखाधड़ी,फर्जी कॉल,सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी अनजान लिंक,कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया न दें और संदेह की स्थिति में अभिभावकों अथवा पुलिस से संपर्क करें। नशे से दूर रहने का आह्वान पुलिस अधिकारियों ने नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से सदैव दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बनाता है,बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया गया। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है,जो स्वयं तथा दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित हुआ,जिससे छात्रों में कानून के प्रति सकारात्मक सोच और सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित हुई। छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसी पहल जारी रखने की आवश्यकता जताई। पौड़ी पुलिस का यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों को अपराधों से दूर रखने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है,बल्कि उन्हें एक जागरूक,सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में गढ़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Check Also
Close