Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिया आश्वासन

गदरपुर। गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी,ऊधम सिंह नगर, दिवेश शाशनी ने की। बैठक में अस्पताल की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था,दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ गदरपुर के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,नगरपालिका अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी,जल संस्थान के प्रतिनिधि, चिकित्सक संघ से जुड़े डॉक्टरों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं,संसाधनों और स्टाफ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह भी सामने आया कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में डॉक्टर अंजनी पर पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी का भार है,जिससे कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शीघ्र ही नए डॉक्टरों की तैनाती के लिए ठोस प्रयास किए जाएं,ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता को इलाज के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।
बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष,गर्भवती महिलाओं की जांच कक्ष,प्रसव उपरांत देखभाल कक्ष,डेंगू वार्ड सहित सामान्य वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई,दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अस्पताल में शीघ्र ही नई आधुनिक प्रसव मेज तथा मरीजों के लिए आरामदायक नए गद्दे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों की सुविधा के लिए जांच कक्षों में सभी मौसम में उपयोगी वातानुकूलन व्यवस्था तथा गर्म पानी की सुविधा हेतु सौर ऊर्जा से संचालित गीजर लगाए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने वार्ड सहायकों और सफाई कर्मियों की कमी को भी गंभीरता से लेते हुए बताया कि जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को केवल मरीजों को आगे भेजने का केंद्र न बनाया जाए,बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को यथासंभव गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। बिना ठोस कारण मरीजों को जिला अस्पताल भेजने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनावश्यक रेफरल या मरीजों से जुड़ी शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रशासन का उद्देश्य गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें ।

Check Also
Close