Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

किच्छा व्यापारियों ने भरी हुंकार नहीं लगने देंगे मंगल बाजार

मंगल बाजार के विरोध में किच्छा व्यापारियों में टैक्सी स्टैंड पर इकट्ठे होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में दीनदयाल चौराहा से मेन मार्केट और हल्द्वानी रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी करी उसके उपरांत एसडीएम गौरव पांडे को एक ज्ञापन देकर व्यापारियों के हित में मंगल बाजार को हटाने का अनुरोध किया।
एसडीएम गौरव पांडे ने कहा की जो नियमावली के हिसाब से कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।
व्यापारियों नेताओं से पत्रकारों के पूछे जाने पर बताया कि हम सब व्यापारी मिलकर आज एसडीएम कार्यालय एक ज्ञापन देने मंगल बाजार के विरोध में आए है और हमें उम्मीद है एसडीएम गौरव पांडे के द्वारा व्यवहारों के हित को ध्यान मैं रखते हुए कोई उचित फैसला लिया जाएगा अगर प्रशासन के द्वारा व्यापारियों के हित में फैसला नहीं लिया जाता है तो आंदोलन के बाद दिए होंगे चाहे हमें बाजार बंद करना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे मगर मंगल बाजार किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे इस आंदोलन में शामिल व्यापारी विजय अरोड़ा अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल जगरूप सिंह गोल्डी कार्यकारी अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल नितिन फुटेला महामंत्री देवभूमि व्यापार मंडल अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल, गुलशन सिंधी व्यापारी नेता, शशांक सिंह किच्छा मोबाइल यूनियन अध्यक्ष, दुर्गेश गुप्ता व्यापारी नेता, राजेंद्र कुमार वर्मा व्यापारी नेता, केशव लोहिया, रेडीमेड यूनियन अध्यक्ष, मधुर अरोड़ा , गौरव नारंग, संदीप मलिक कार्यकारी महामंत्री जनरल स्टोर यूनियन, हरपाल राठौर ,राधेश्याम अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, सत्यम अरोड़ा ,परविंदर वीर जी ,बिट्टू गाबा, हरजीत बत्रा, सनी पांडे, चंदन गुप्ता, अब्बास भाई ,असलम भाई, रेहान भाई, नीरज बजाज आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Check Also
Close