Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

जसपुर में टायर की दुकान बनी आग का गोला, रात दो बजे मची अफरा-तफरी, दमकल ने बचाई बड़ी तबाही

जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में पतरामपुर रोड स्थित एक टायर रिपेयरिंग की दुकान में आज तड़के करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई।बताया जा रहा है कि दुकान टायरों से पूरी तरह भरी हुई थी, वहीं दुकान के भीतर गैस सिलेंडर और गैस कंप्रेसर भी रखा हुआ था, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। आग के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने फोम का प्रयोग किया और दो दमकल वाहनों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Check Also
Close