Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

टीएमयू फिजिकल एजुकेशन कॉलेजसे अनुभव गुप्ता को पीएचडी अवार्ड

14तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद से टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टुडेंट अनुभव गुप्ता को यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी की डिग्री अवार्ड की गई है। गुप्ता ने अनाथ बच्चों की मनोवैज्ञानिक स्थिति पर योग एवम् मनोरंजक गतिविधियों का प्रभाव शीर्षक पर शोध किया है। गुप्ता ने यह शोध टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा के मार्गदर्शन में किया है। उल्लेखनीय है, प्रो. मिश्रा के निर्देशन में अब तक सात पीएचडी हो चुकी हैं। पीएचडी अवार्डी गुप्ता के पिता श्री प्रदीप गुप्ता टीएमयू के एनिमेशन विभाग में 14 बरसों से बतौर टीचर तैनात हैं। बहुप्रतिभा के धनी श्री गुप्ता की झोली में अब तक छह इंडियन पेटेंट भी आ चुके हैं, जबकि अनुभव गुप्ता शहर के एक सीबीएसई स्कूल में बतौर प्रवक्ता तैनात हैं। गुप्ता ने बीपीएड और एमपीएड भी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से किया है।

उल्लेखनीय है, गुप्ता ने दो टूल्स- इमोशनल इंटेलिजेंस स्केल और एंजाइटी, डिप्रेशन और स्ट्रेस स्केल के जरिए मुरादाबाद शहर के 60 अनाथ बच्चों पर रिसर्च किया है। शोध अध्ययन में पाया गया, यदि इन अनाथ बच्चों को योग और मनोरंजक संसाधन मुहैया कराएं जाएं तो इन्हें अपने अतीत से उबारा जा सकता है। और समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सकता है। पीएचडी अवार्डी गुप्ता बताते हैं, शोध के दौरान इन बच्चों के लिए योग कैंप के संग-संग मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं। एक रिसर्च के मुताबिक माता-पिता के अभाव में बच्चे गंभीर मानसिक, शारीरिक और विकासात्मक जोखिमों का सामना करते हैं। शोध के आंकड़े बताते हैं, ऐसे बच्चों में 21 प्रतिशत अवसाद, 45 प्रतिशत चिंता और 23 प्रतिशत निम्न आत्मसम्मान की उच्च दर पाई जाती हैं, लेकिन इस शोध के जरिए यह प्रमाणित हुआ, योग कैंप, मनोरंजक गतिविधियां यदि नियमित रूप से हों तोे अवसाद, चिंता आदि के आंकड़ों में कमी आने की प्रबल संभावना है।

Check Also
Close