Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

निजी कंपनी में महिला कर्मियों का शोषण, नौकरी से निकालने और पुलिस प्रताड़ना के गंभीर आरोप, एसएसपी से न्याय की गुहार।

सिडकुल क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में महिला कर्मियों के साथ उत्पीड़न, अनैतिक दबाव, साजिशन नौकरी से निकाले जाने और पुलिस के कथित दुरुपयोग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीते छह वर्षों से कंपनी में ईमानदारी से, लेकिन पिछले एक वर्ष में कंपनी में आई एक महिला कर्मचारी और एचआर अधिकारी की मिलीभगत से माहौल खराब किया गया। आरोप है कि कंपनी में कुछ अधिकारियों द्वारा नई महिला कर्मियों की मांग कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था और विरोध करने पर झूठे आरोप लगाकर बाहर का रास्ता दिखाया जाता था। जब रजनी सिंह और दो अन्य महिला कर्मियों ने कंपनी के जीएम व एचआर विभाग को पूरे मामले से अवगत कराया तो किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उल्टा तीनों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया। पीड़िता का दावा है कि पहले भी उन्होंने 23 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी सिडकुल सितारगंज में शिकायत दी थी, जिस पर कुछ दिनों तक काम करने दिया गया, लेकिन बाद में दोबारा साजिश रचकर बाहर कर दिया गया। आरोप है कि 4 मार्च 2024 को जब वे कंपनी पहुंचीं तो प्रबंधन ने पुलिस बुलाकर उन्हें जबरन बाहर निकलवाया और पुलिस द्वारा मानसिक प्रताड़ना भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं, जबकि दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया। पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन, एचआर अधिकारी, फील्ड ऑफिसर और अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वाईट महिला कंपनी की वर्कर

Check Also
Close