Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए उठाए अहम सवाल

गदरपुर: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने गदरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उत्तराखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि आज उत्तराखंड में न्याय व्यवस्था, किसान सुरक्षा और जनकल्याण तीनों गंभीर संकट में हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच के बावजूद अधूरे न्याय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई,जिससे पारदर्शिता संदेह के घेरे में है। उन्होंने मांग की कि CBI रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, VIP का नाम उजागर किया जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर सख़्त सज़ा सुनिश्चित की जाए। शिल्पी अरोड़ा ने उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि किसान ने आत्महत्या से पहले वीडियो संदेश जारी कर भूमाफियाओं,प्रशासनिक दबाव और पुलिस की निष्क्रियता के आरोप लगाए थे। शिल्पी अरोड़ा ने मांग की कि किसान आत्महत्या मामलों में सीधी जवाबदेही तय की जाए और किसानों के लिए कर्ज सुरक्षा, कानूनी संरक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। शिल्पी अरोड़ा ने केंद्रीय बजट 2026 पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूरिया और उर्वरक सब्सिडी में कटौती से किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य और शिक्षा बजट में भी वास्तविक निवेश नहीं होने से आम आदमी की परेशानियां बढ़ेंगी। शिल्पी अरोड़ा ने सरकार के सामने कुछ मुख्य मांगें रखी हैं: अंकिता भंडारी मामले में पूर्ण और पारदर्शी न्याय,किसान आत्महत्या मामलों में सीधी जवाबदेही तय हो,किसानों के लिए कर्ज सुरक्षा,कानूनी संरक्षण और आर्थिक सहायता, उत्तराखंड के लिए विशेष कृषि व रोजगार पैकेज,स्वास्थ्य और शिक्षा में वास्तविक निवेश।वहीं शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा,तब तक उत्तराखंड के लोगों को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर विचार करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Check Also
Close