Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सनातन के सम्मान पर महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन

  • गौ रक्षा दल ने किया सम्मानित
  • देवभूमि में सांस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा

रुद्रपुर। शहर के इंदिरा चौक पर भव्य ‘त्रिशूल चौक’ के निर्माण और मंगलवार को मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने जैसे साहसिक निर्णयों और महापौर का एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए गौ रक्षा दल की टीम ने महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप महापौर को शॉल ओढ़ाई गई और भगवा पटका के साथ ही पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने इसे केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सदियों से दबी हुई जन-भावनाओं का प्रकटीकरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य ने महापौर के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार किसी जनसेवक ने धार्मिक मूल्यों को विकास के साथ जोड़कर मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि त्रिशूल चौक की स्थापना रुद्रपुर के गौरव को पुनर्जीवित करने जैसा है। मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि यह सनातन संस्कृति को बचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो अब पूरे प्रदेश के लिए एक मानक बनेगा।

सम्मान से अभिभूत महापौर विकास शर्मा ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भगवान रुद्र के नाम पर बसे इस पावन शहर को वर्षों तक अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान की प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है। महापौर ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों द्वारा इंदिरा चौक पर विशाल त्रिशूल का लोकार्पण किया जाएगा। यह केवल एक शुरुआत है; भविष्य में शहर के प्रमुख चौराहों पर डमरू और हनुमान जी की गदा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही, श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए भगवान शिव की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।

महापौर ने शहर के सामाजिक और धार्मिक ढांचे पर बात करते हुए कहा कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। वर्षों से अधर में लटकी गौशाला की मांग को पूरा करते हुए छह एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य लगभग संपन्न हो चुका है, जिससे बेसहारा गौ-वंश को सम्मानजनक आश्रय मिलेगा। उन्होंने विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो दंश झेला है, उसे आने वाली पीढ़ियां न भूलें, इसके लिए शहर में एक ‘विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क’ का निर्माण कराया जायेगा।

महापौर ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि देवभूमि की पावन धरा पर लव जिहाद और सांस्कृतिक अतिक्रमण जैसी कुत्सित मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम शांतिप्रिय हैं और किसी को अनावश्यक छेड़ते नहीं, लेकिन यदि कोई हमारी मर्यादा और धर्म पर प्रहार करेगा, तो उसे बख्शा भी नहीं जाएगा। महापौर ने कहा कि हमारी संस्कृति पर हमला और लव जिहाद जैसी मानसिकता देवभ्ूमि में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हम किसी को छेड़ नहीं रहे है, लेकिन कोई हमारी संस्कृति को भी ना छेड़ा जाये। वरना हम छोड़ेंगे नहीं। महापौर ने कहा कि हिंदुत्व की अलख जगाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत हैं। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हुए गौ रक्षा दल के निस्वार्थ कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

सम्मानित करने वालों में गौर रक्षा दल के महामंत्री राधे सनातनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा ,ज़िला उपाध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य,ज़िला मंत्री विशाल कोली,नगर अध्य्क्ष धीरज बंसल,विकास कश्यप ,राहुल ,अनुराग,आशु,संजय,रोहित,ध्रुव,पंकज,सोनू राठौर,सन्नी,हर्ष,कुलदीप,राजा,प्रिंस आदि समेत तमाम गौरक्षक उपस्थित रहे।

Check Also
Close