Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
राज्य

अशोक फॉर्म में फसल बर्बादी पर महापंचायत: मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार, उग्र आंदोलन की चेतावनी

खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित अशोक फॉर्म में 120 एकड़ खड़ी फसल को बेरहमी से जोते जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में किरण तलवार के निवास पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। खटीमा के अशोक फॉर्म में हाल ही में हुई कार्रवाई, जिसमें करीब 125 एकड़ में लहलहाती फसल को नष्ट कर दिया गया था, उससे किसानों में भारी आक्रोश है। इसी सिलसिले में आयोजित महापंचायत में क्षेत्र की जनता और किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
महापंचायत में यह निर्णय लिया गया कि चूंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह क्षेत्र है और कल उनका खटीमा आगमन हो रहा है, इसलिए क्षेत्रीय जनता उनसे मुलाकात कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगी।
भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक मनोज शाही के नेतृत्व में कल एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मनोज शाही ने स्पष्ट किया कि:
“हमें अपने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे न्याय करेंगे। जिस भी अधिकारी ने यह गलत कार्य किया है और किसानों की मेहनत बर्बाद की है, उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री हमारे अपने गांव के हैं और वे किसानों का दर्द समझते हैं।”ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कल मुख्यमंत्री के साथ होने वाली वार्ता उनके लिए बेहद अहम है। अगर शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो समस्त ग्रामवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। अब सबकी नजरें कल मुख्यमंत्री धामी के खटीमा दौरे और उनके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हैं।

Check Also
Close