Wednesday 11/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सीएम के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महापौर ने जिला प्रशासन के साथ बनाई रूपरेखाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की थी जानकारीगदरपुर । मा०सचिव महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में आदेश संख्या-108/2025-26 को प्रात 10.00 बजे से 11:30 बजे तक आदर्श कालौनी वार्ड नं 5 विषय-डिजिटल न्याय पहलू को सुदृढ़ बनाना,ई टू कॉपी मॉड्यूल ई सेवा केंद्र के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी,संगीता सरदार एवं गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 40 रही।ग्राम डलपुरा में इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण की स्वीकृतिराजकीय प्राथमिक विद्यालय कोपा में ‘नालसा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना 2024’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन​विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन:भाईचारे और अमन शांति के लिए की प्रार्थना:स्लाग : ssp का सड़कों का किया जायजासितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन रखा गयाडेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।विधायक सरिता आर्या ने नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
राज्य

डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग।

नैनीताल। नगर की डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अनुसूचित वर्ग की नाबालिग बच्ची से दुराचार की घटना सामने आई जिससे वह गर्भवती हो गई। इस घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को नगरपालिका की ओर से सरकारी भूमि पर निर्माण कार्यों के बाद बिजली-पानी के लिए एनओसी भी जारी की जा रही है कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सेनिटोरियम क्षेत्र में बनी मस्जिद की भूमि की वास्तविक स्वीकृति की जांच कराई जाए और बची हुई भूमि का उपयोग जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्टांप पर बेची जा रही नजूल व सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की। इस दौरान जिला मंत्री मनोज भट्ट निवर्तमान महामंत्री भावना मेहरा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी सभासद पुरन सिंह बिष्ट पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी अधिवक्ता शिवांशु जोशी कमल चिलवाल कमल सुयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक सरिता आर्या ने कड़ी निंदा।

विधायक सरिता आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पुतले व व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं है यह पूर्णतया गलत और निंदनीय कृत्य है।

Check Also
Close