Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

​विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन:भाईचारे और अमन शांति के लिए की प्रार्थना:

काशीपुर -मनीमाजरा के मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह आध्यात्मिक आयोजन 5 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें बद्रीनाथ (हिमालय) से पधारे परम श्रद्धेय आचार्य श्री नीरज काण्डपाल जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान करा रहे हैं।​मुख्य अतिथि का स्वागत:
कथा के दौरान आज राजबीर सिंह भारतीय (उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ई.डब्ल्यू.एस. रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान देवीलाल धीमान एवं उनकी टीम ने पंडित राजीव भारद्वाज के साथ मिलकर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ मालाएं, पगड़ी, शिव का डमरू, शिवपुराण भेंट कर भव्य स्वागत किया।
​विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर आल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.एस. परवाना, उपाध्यक्ष रामभज शर्मा, सुभाष धीमान और एडवाइजर रविकांत व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।​समाज के लिए मंगल कामना:
मुख्य अतिथि राजबीर सिंह भारतीय ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“हम परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि समाज में आपसी भाईचारा, अमन और शांति सदैव बनी रहे। हमारा देश निरंतर तरक्की की राह पर अग्रसर हो और भगवान सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।”कथा का समय:
आयोजन समिति ने बताया कि कथा का क्रम 15 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसका समय प्रतिदिन इस प्रकार है:
​मूल पाठ: प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
​कथा समय: सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक
​भोग एवं आरती: सायं 7:00 बजे
​इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

Check Also
Close