Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर क्षेत्र के नागरिकों को अब बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर निगम श्रीनगर द्वारा वार्ड संख्या 3 स्वीत में निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। इस केंद्र की स्थापना से शहरी क्षेत्र के हजारों नागरिकों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह आरोग्य मंदिर केवल उपचार का केंद्र नहीं,बल्कि समग्र स्वास्थ्य जागरूकता का भी केंद्र बनेगा। यहां सामान्य रोगों की बाह्य रोगी सेवा (ओपीडी),निःशुल्क दवा वितरण,मधुमेह (शुगर) एवं रक्तचाप की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और परामर्श,परिवार नियोजन संबंधी मार्गदर्शन,विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार व परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए संदर्भन (रेफरल) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त योग अभ्यास की व्यवस्था तथा आधुनिक दूरस्थ चिकित्सा सेवा (टेलीमेडिसिन) के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जाएगी। केंद्र में चिकित्सकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी सेवाएं देंगे,जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग करेंगे। शुभारंभ अवसर पर वार्ड पार्षद उषा रावत,आशीष नेगी,विजय चमोली,नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने कहा नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों। स्वीत वार्ड में आरंभ हुआ यह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। यहां महिलाओं,बुजुर्गों,बच्चों सहित सभी वर्गों के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मैं नागरिकों से आग्रह करती हूं कि वे इस केंद्र की सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। इस आरोग्य मंदिर का संचालन बॉम्बे शिवा स्वास्थ्य सेवा संस्था के माध्यम से किया जाएगा। केंद्र में परियोजना प्रबंधक देवेन्द्र पासवान,चिकित्सक डॉ.प्रणय हटवाल,स्टाफ नर्स नेहा (जीएनएम),सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम (एमएसडब्ल्यू) तथा सहयोगी कर्मचारी आयुष और हरेंद्र लाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। श्रीनगर में आरंभ हुआ यह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर निश्चित ही जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा और स्वस्थ नागरिक,सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also
Close