Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमला
राज्य

वॉइस ऑफ मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने बेणीराम उनियाल

काशीपुर -राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले व राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले ने सौंपी जिम्मेदारी
दिनांक: 12 फरवरी 2026
वॉइस ऑफ मीडिया संगठन में संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बेणीराम उनियाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले तथा राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले द्वारा उन्हें सौंपी गई।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बेणीराम उनियाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वॉइस आॉफ मीडिया के उद्देश्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को प्रदेश स्तर पर सशक्त बनाने, मीडिया कर्मियों को एक मंच पर जोड़ने तथा समाजहित में सकारात्मक पहल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने कहा कि बेणीराम उनियाल के अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से संगठन को प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वॉइस आॉफ मीडिया का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी बेणीराम उनियाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Check Also
Close