Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
राज्य

कांवरियों की सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजामः कमल जिंदल

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की वार्ता, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की मांग

रुद्रपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सक्रियता दिखाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से वार्ता कर कांवड़ यात्रा के मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला अब गति पकड़ चुका है, जो आगामी 15 फरवरी तक अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पूर्व के अनुभवों को देखते हुए प्रशासन को अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक यात्राओं के दौरान माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास करते रहे हैं। जिंदल ने मांग की कि कांवड़ मार्ग पर ऐसे संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

यात्रा के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का उल्लेख करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई स्थानों पर यातायात के भारी दबाव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे पैदल चल रहे कांवड़ियों को काफी कष्ट झेलना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कांवड़ रूट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए और यदि आवश्यक हो तो भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाए। साथ ही उन्होंने यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने का भी आग्रह किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष की चिंताओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम पहले ही चाक-चौबंद कर लिए गए हैं और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also
Close