भवाली पुलिस की कार्रवाई: लड़की बिजनौर से बरामद, आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा।

भाजपा पदाधिकायो ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
भवाली। लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया मामले में आरोपी युवक सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने लव जिहाद लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह उपाध्यक्ष शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा आशुतोष चंदोला सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह वैभव आनंद अशोक कुमार मनोज कनवाल आर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विधायक सरिता आर्या ने कही सख्त कार्यवाही की बात
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे ऐसे संदिग्ध बाहरी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
