Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में आज गुरुवार को
(AISNA) के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल की ADG (कानून एवं व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन से भेंट, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

देहरादून, ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन (AISNA) उत्तराखंड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) उत्तराखंड श्री वी. मुरुगेशन (IPS) से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पत्रकारों की समस्या हेतु 8 बिंदुओं पर ज्ञापन भी सोपा गया।
इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) उत्तराखंड श्री वी. मुरुगेशन से वार्ता के दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने बताया कि कई बार समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को फील्ड में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तथा कुछ स्थानों पर उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं अवरोध की घटनाएं भी सामने आती हैं। इस पर संगठन की ओर से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने तथा प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर श्री वी. मुरुगेशन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पत्रकारों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने का भरोसा भी दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल ने ADG महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा एवं कार्य परिस्थितियों में सकारात्मक सुधार होगा। बैठक में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
साथ ही उन्होंने कहा पत्रकार आईसना संगठन यह अपेक्षा करता है कि उपरोक्त मांगों पर हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएगी। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना न केवल उनकी जिम्मेदारी है, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी अनिवार्य है। कृपया उपरोक्त विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक निर्देश पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिया जाएl
इस अवसर पर के रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सह सचिव- अफरोज खां, नीरज पाल सिंह सोनू उनियाल, जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close