Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देहरादून,श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून के परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज की पावन सानिध्य में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

सामूहिक महा रुद्राभिषेक

दिगंबर दिनेश पुरी जी में अवगत करवाया कि गत 14 फरवरी की मध्य रात्रि से प्रारंभ हुआ सामूहिक महा रुद्राभिषेक आज15 फरवरी की प्रातः भोर में संपन्न हुआ जिसमें पवित्र गंगाजल व कुंभ का जल के साथ ही अन्य पूजा की सामग्रियों से रुद्री पाठो के वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक महा रुद्राभिषेक किया गया बम बोल भोले बम के जोरदार जय घोष के साथ वातावरण शिवमय हो गया रुद्राभिषेक आज प्रातः भोर में संपन्न हुआ

आमश्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

आज दिन भर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगा जल दूध दही की पंचामृत पत्र पुष्पमाला आदि के साथ जलाभिषेक किया और धूप दीप दर्शयीदिन होते-होते लंबी-लंबी कतार मंदिर में लगने लगी जब मंदिर में भीड़ बढ़ गई तो सेवादारों ने लाइन मे लगे भक्तों को बाजारों की ओर स्थानांतरित किया

भारत के पाकिस्तान से जीतने की प्रार्थना की गई और वर्ल्ड कप भी जीतने की प्रार्थना की गई

हरिद्वार से लाया गंगाजल पर श्रद्धालुओं को भी जलाभिषेक हेतु वितरण किया गया

लगभग 551 किलो दूध का प्रसाद भी हुआ वितरण

सांय काल में हुआ भव्य श्रृंगार

सायं काल में पुष्प आदि से भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई
लोकी से बना मिष्ठान का प्रसाद हुआ वितरण
मध्य रात्रि में हुई भस्म आरती

मध्य रात्रि में दिगंबर दिनेश पुरी जी ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी की उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भव्य भस्म आरती की जिसमें पहले श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी को भस्म से श्रृंगार किया गया उसके पश्चात उन्होंने अपने शरीर पर भी भस्म का श्रृंगार किया और भगवान भोलेनाथ की आरती की कांवरियों ने भी चढ़ाया गंगाजल हर हर महादेव के जोरदार जय घोष से श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया गया
कालसर्प दोष की भी हुई गुजार्चना मंदिर में दिनभर होता रहा महामृत्युंजय मंत्र वह रुद्री पाठ का जाप दोपहर में हुआ वार्षिक ध्वजारोहण लगभग 30 से 35 सेवादारों ने अपनी सेवा में किया सहयोग कल होगा भंडारा
इस अवसर पर सर्वश्री दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट नवीन गुप्ता विकी गोयल सोहनलाल शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार मनमोहन शर्मा बलेश गुप्ता पुनीत शैलेंद्र सिंगल रोहित अग्रवाल संजय अग्रवाल अखिल अग्रवाल नीरज गोयल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता दीपक मित्तल कान्हा मित्तल अनुराग आर गोयल दिलीप सैनी कपिल गुप्ता प्रशांत श्रीमती प्रीति गुप्ता संगीता गुप्ता रीमा अग्रवाल कांता अग्रवाल मेघा गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close