Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

हल्द्वानी। आपराधिक जीवन ने छीन ली अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार

हल्द्वानी में अग्निवीर परीक्षा पास युवक समेत 4 लोग गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की वजह से नहीं हो पाया था सिलेक्शन, अब बन गया चोर
हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र का रहने वाला अग्निवीर परीक्षा पास युवक हल्द्वानी आकर चोर बन गया. जिसने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर सड़क किनारे खड़े ट्रकों और डंफर से बैटरी चुरा लिए. फिर एक कबाड़ी को बेच दिए. अब पुलिस ने कबाड़ी समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कर चुका था, लेकिन आपराधिक इतिहास होने के चलते नौकरी से वंचित रह गया.हल्द्वानी सीओ अमित कुमार ने बताया कि बीती 12 फरवरी को बनभूलपुरा निवासी जुहैब आलम हुसैन ने पुलिस में एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को उनका ट्रक संख्या DL IG 5376 इंद्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों ने बैटरी चुरा ली. इसके अलावा आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होनी की बात भी सामने आई.
वहीं, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया. घटना के अनावरण के लिए टीम ने घटना स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे. इसी कड़ी में 14 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौला बाईपास रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल कार और 6 बैटरी भी बरामद हुई है.
कबाड़ी को बेचते थे चुराई गई बैटरियां: पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं. चोरी की बैटरियां वो कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे. कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे और मौका देखकर उठाकर ले जाते थे.पुलिस की गिरफ्त में आए । विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह (उम्र 25 वर्ष, निवासी- पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश)
रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (उम्र 24 वर्ष, निवासी- पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश)
रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (उम्र 26 वर्ष), निवासी- पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश)
जलील अहमद, निवासी- हल्द्वानी
पुलिस ने कबाड़ी को भी दबोचा: आरोपियों से बैटरियां लेकर कबाड़ी जलील अहमद उसे तोड़ देता था. फिर वो आगे बेच देता था. ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी जलील अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रंजीत, विनोद और रंजीत पुत्र राम भरोसे के खिलाफ बहेड़ी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं. अब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
आरोपी विनोद कर चुका है अग्निवीर परीक्षा पास: पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी विनोद ने पहले अग्निपथ योजना के तहत अग्रिवीर भर्ती में हिस्सा लिया था. जिसे उसने पास भी कर दिया था, लेकिन आपराधिक इतिहास होने के चलते वो भर्ती नहीं हो।
रीपोर्ट। महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड

Check Also
Close