Wednesday 18/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण26 फरवरी को श्रीनगर में विराट हिंदू महासम्मेलन-संतों के सान्निध्य में गूंजेगा सनातन संदेश,ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेजशाश्वत धाम लक्ष्मोली ने किया समाज निर्माण में समर्पित 25 विभूतियों को शाश्वत रत्न सेवा से सम्मानितभारतीय ज्ञान परम्परा को पाठ्यक्रम से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल17 फरवरी को बार काउंसिल चुनाव में क्रमांक 11 पर अर्जुन सिंह भंडारी को प्रथम वरीयता मत देने का आह्वानकलावीर देवता का दो दिवसीय (जात)-20 फरवरी को देवप्रयाग संगम तक निकलेगी ऐतिहासिक गंगा स्नान यात्रा,22 को पूर्णाहुति के साथ समापनजिलाधिकारी ने बाल पंचायत के आयोजन पर दी सहमति,बाल संरक्षण समिति को सक्रियता से कार्य करने के निर्देशदिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से लाभान्वित करें–जिलाधिकारीटीएमयू मेडिकल छात्राओं ने क्रिकेटऔर टीटी में झटके दो गोल्ड मेडल
राज्य

कैबिनेट मंत्री ने 570 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबों में सोमवार को विकास और राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहा। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों,फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच पाबों विकासखंड मुख्यालय उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। मंत्री का काफिला जैसे ही पाबों पहुंचा,युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह चरम पर दिखाई दिया। अभिनंदन समारोह में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जन अपेक्षाएं और समर्थन दोनों मजबूत हैं। मुख्य कार्यक्रम में मंत्री ने लगभग 570.78 लाख रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा और सामुदायिक अवसंरचना से जुड़े कार्य प्रमुख रहे। खेल और युवा विकास पाबों में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास,स्टेडियम में 1000 से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की घोषणा युवाओं को बूथ स्तर पर खेल सामग्री उपलब्ध कराने की बात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों के आवासीय भवनों (टाइप-2 एवं टाइप-3) के रंग-रोगन,मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य बजवाड़ और बिडोली में आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य कल्याण केंद्र) निर्माण स्वास्थ्य केंद्र में इंटरलॉकिंग कार्य व भवन अनुरक्षण एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण‌ इन पहलों से क्षेत्रवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर,चम्पेश्वर,बिशल्ड,चौलोसैंण,चोपड़ियूं,बिडोली, ग्वालखुड़ा,निसणी सहित अनेक विद्यालयों में भवन मरम्मत,चाहरदीवारी,सुरक्षा दीवार,रैम्प,मंच,कला-कक्ष एवं कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की आधारशिला रखी गई। मुख्य सड़क से खुण्डेश्वर मैदान तक इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया,जो लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। इसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को भी बल मिलेगा। मंत्री ने प्रेमनगर से चोपड़ियूं तक संभावित सुरंग निर्माण पर विचार की घोषणा भी की,जिससे क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर हो सकेगी। होनहार बेटी का सम्मान विकासखंड खिर्सू के ग्राम मरगांव की प्रतिभाशाली बेटी सलोनी बिष्ट के राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट चयनित होने पर मंत्री ने उन्हें क्रिकेट किट भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्टेडियम परिसर के समीप 21 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा एवं त्रिशूल निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही क्षेत्र के पारंपरिक मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा ने स्थानीय जनता में विशेष उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली जब लगभग 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत एवं मंडल अध्यक्ष विमल नेगी के नेतृत्व में सभी ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास व्यक्त किया। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने दोहराया कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महिला मंगल दलों को पंजीकरण एवं खाता खुलवाने पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने,पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊ प्रदान करने तथा इंटर कॉलेजों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,ब्लॉक प्रमुख,पंचायत प्रतिनिधि,क्षेत्र पंचायत सदस्य,पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पाबों में आयोजित यह कार्यक्रम केवल शिलान्यास और लोकार्पण तक सीमित नहीं रहा,बल्कि विकास,जनसमर्थन और राजनीतिक बदलाव का संगम बनकर उभरा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि घोषित योजनाएं धरातल पर शीघ्र साकार होंगी और पाबौं क्षेत्र विकास की नई इबारत लिखेगा।

Check Also
Close