Thursday 19/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर मंथनदेवभूमि की वादियों में रोमांच का उत्सव,बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक होगा नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल,डीएम ने लिया तैयारियों का जायजाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाईसहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर अहम फोकस–डाॅ.धन सिंह रावतजिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारीसीडीएस जनरल अनिल चौहान के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में मंथन कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने तैयारियों की समीक्षाजनपद में ऑपरेशन क्रैक डाउन की कड़ी कार्रवाई-सत्यापन में लापरवाही पर 8 मकान मालिकों पर दस-दस हजार का चालान और 205 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापनत्रिशूल चौक पर राजनीति न करें विरोधी, प्रोटोकॉल का रखा गया है पूरा ध्यान: महापौरसरस मेले में कल सजेगी पूर्वांचल नाइट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे मुख्य अतिथि22 साल पुरानी मुराद पूरी करने की घोषणा पर महापौर का किया अभिनंदन
राज्य

सरस मेले में कल सजेगी पूर्वांचल नाइट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे मुख्य अतिथि

रूद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेला एवं यूएस नगर कार्निवल अपनी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मेले के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि कल, 19 फरवरी बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। वे शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।

बृहस्पतिवार की शाम विशेष रूप से ‘पूर्वांचल बालीवुड नाइट’ के नाम रहेगी, जिसमें पूर्वांचल की लोक संस्कृति और संगीत का तड़का लगेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध कलाकार रूपेश मिश्रा और उत्तराखंड की लोकप्रिय स्टार श्वेता मेहरा होंगी। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी और उनके ऊर्जावान गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। इनके अलावा कई अन्य स्थानीय और आमंत्रित कलाकार भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस विशेष शाम को यादगार बनाने के लिए कई अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी से शुरू हुआ यह मेला 23 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है, जो स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर आनंद ले रही है। महापौर ने क्षेत्र की जनता से पूर्वांचल नाइट के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में गांधी पार्क पहुँचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और मेले का आनंद लेने का आह्वान किया है।

Check Also
Close