Thursday 19/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर मंथनदेवभूमि की वादियों में रोमांच का उत्सव,बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक होगा नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल,डीएम ने लिया तैयारियों का जायजाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाईसहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर अहम फोकस–डाॅ.धन सिंह रावतजिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारीसीडीएस जनरल अनिल चौहान के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में मंथन कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने तैयारियों की समीक्षाजनपद में ऑपरेशन क्रैक डाउन की कड़ी कार्रवाई-सत्यापन में लापरवाही पर 8 मकान मालिकों पर दस-दस हजार का चालान और 205 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापनत्रिशूल चौक पर राजनीति न करें विरोधी, प्रोटोकॉल का रखा गया है पूरा ध्यान: महापौरसरस मेले में कल सजेगी पूर्वांचल नाइट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे मुख्य अतिथि22 साल पुरानी मुराद पूरी करने की घोषणा पर महापौर का किया अभिनंदन
राज्य

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत होटल,ढाबों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार बडोला के नेतृत्व में 16 होटल/ढाबों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया,जिसमें 6 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर 13,800 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी करण सिंह क्षेत्री के नेतृत्व में 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 4 मामलों में 9,200 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 11,500 रुपये का चालान किया गया तथा 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसी क्रम में खोलाचौरी एवं घुड़दौड़ी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत के नेतृत्व में 15 प्रतिष्ठानों,पाबौ क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों तथा चाकीसैंण क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल के नेतृत्व में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जड़ाऊखांल क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक अचल गुप्ता के नेतृत्व में 09 प्रतिष्ठानों की जांच की गई,जिसमें 1 घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर 2,300 रुपये का चालान किया गया। जनपद में चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 102 होटल/ढाबों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 18 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के प्रकरणों में कुल 39,100 रुपये का चालान किया गया तथा 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का वाणिज्यिक उपयोग नियम विरुद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Check Also
Close